{"_id":"616495b48ebc3e323b523134","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4626058102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन कर कहा-हमारी मांगें पूरी हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन कर कहा-हमारी मांगें पूरी हों
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते अवर अभियंता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले मांगों व समस्याओं को लेकर अवर अभियंताओं ने शाम को धरना-प्रदर्शन किया। कहा- उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
जिला सचिव धर्मात्मा कुमार ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार जब तक विभाग मोबाइल उपलब्ध नहीं कराता तब तक सभी अवर अभियंताओं के सीयूजी नंबर बंद रहेंगे। साथ ही जब तक ईआरपी, ऑनलाइन काम करने के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप व इंटरनेट की सुविधा नहीं दी जाती है। तब तक कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाएगा।
अवर अभियंता सुनील वर्मा ने बताया कि सभी साथी केवल कार्यदिवस में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वर्क टू रूल के अनुसार कार्य करें। अवकाश के दिन किसी भी अवर अभियंता द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार राणा, रजनीश सिंह, रणवीर यादव, सुनील वर्मा, मुकेश कुमार, अमित कुमार, हरिमोहन, अंकित तिवारी चंद्रमणि आदि मौजूद रहे। संवाद