फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ज्यादातर एटीएम बंद, भटकते रहे लोग

Mon, 11 Oct 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बंद पड़ा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। माह के दूसरे शनिवार के बाद रविवार को बैंकों में लगातार दो दिन अवकाश का असर रविवार को एटीएम सेवाओं पर भी देखने को मिला। ज्यादातर बैंकों के एटीएम सेवा में न होने के कारण लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ा। एसबीआई मेन ब्रांच में एक एटीएम चालू रहा। इस पर लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शहर में एसबीआई, पीएनबी, बीओबी के अलावा कई निजी बैंकों के भी एटीएम हैं। रविवार को ज्यादातर एटीएम में या तो कैश नहीं था या फिर यहां तकनीकी खराबी संबंधी नोटिस चस्पा रहा।
विज्ञापन

इंदिरा चौक, टिकटगंज, जोगीपुरा, छह सड़का, आवास विकास इलाकों में विभिन्न बैंकों के एटीएम पर नकदी निकालने के लिए पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच का एटीएम भी सेवा में नहीं रहा। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के शहर में लगभग सभी एटीएम रविवार को ठप रहे। दोपहर बाद पीएनबी का एटीएम चालू हुआ तो यहां नकदी के लिए लोगों की लाइन लग गई। जोगीपुरा स्थित एसबीआई के एटीएम पर भी लाइन लगी दिखी। इस संबंध में बात करने पर एलडीएम परमजीत सिंह ने बताया कि वह कुछ जरूरी काम से बिहार प्रांत आए हैं। एटीएम सेवाएं प्रभावित होने के बारे में अधिकारियों से बात कर इन्हें शुरू कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed