{"_id":"6161edd28ebc3e9fb414a765","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly462388727","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग भी बदला, अब लेटर बॉक्स की होगी एप से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग भी बदला, अब लेटर बॉक्स की होगी एप से निगरानी
विज्ञापन
प्रधान डाकघर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को विश्व डाक दिवस मनाया गया। अंग्रेजी शासन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण विभागों में शामिल रहा डाक विभाग बदलते दौर में अप्रासंगिक होता नजर आया तो उसने तकनीक के सहारे खुद को बदलने का काम शुरू कर दिया। चिट्ठी-पत्री का दौर कम होने व लेटर बॉक्स न खुलने की शिकायतें बढ़ीं तो नन्यथा एप के जरिए निगरानी शुरू की गई। अब शहरी क्षेत्र के 45 लेटर बॉक्स इससे जुड़े हैं और देहात के 293 बॉक्स जोड़ने की तैयारी है।
नई व्यवस्था में हर लेटर बॉक्स की लोकेशन नन्यथा एप में जीपीएस के माध्यम से टैग की गई है। हर लेटर बॉक्स को एक यूनिक आईडी आवंटित की गई है। कर्मचारी मोबाइल के माध्यम से उस लेटर बॉक्स की लोकेशन पर पहुंचकर उसकी जीपीएस से लोकेशन ट्रेस करते हैं। फिर उस यूनिक आईडी को मोबाइल में दर्ज करके इसी एप के दूसरे पार्ट में निकासी किए गए पत्र की संख्या दर्ज करते हैं। इस एप के माध्यम से लेटर बॉक्स की निकासी की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाती है। कौन से लेटर बॉक्स की कितनी बजे निकासी की गई एवं उस लेटर बॉक्स में कितने पत्र निकले उसकी एप के माध्यम से रोज मॉनिटरिंग की जाती है।
-
पत्र की खुद लोकेशन कर सकते हैं चेक
जनता भी नन्यथा ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर सिस्टम में रजिस्टर्ड किसी भी लेटर बॉक्स की निकासी चेक कर सकती है। इसमें उस कर्मचारी का नाम आ जाएगा जिसने लेटर बॉक्स से पत्र की निकासी की है। कितने बजे कितने पत्रों को निकाला गया है, यह भी पता चल जाएगा। लोगों को बस यह एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
-
डाक विभाग का एटीएम भी चालू
जिला मुख्यालय पर डाक विभाग का एटीएम भी है। इससे बैंक के सभी एटीएम कार्ड लगाकर धन निकासी की व्यवस्था है। साथ ही प्रधान डाकघर में सभी कामों के सिंगल विंडो प्रणाली लागू की गई है।
-
देहात में खलती है स्टाफ की कमी
देहात के डाकघरों में काफी पद रिक्त होना फिलहाल डाक विभाग की बड़ी समस्या है। कई डाकघरों में एक ही व्यक्ति पोस्टमास्टर व पोस्टमैन का काम करता है।
-
पूरे सप्ताह कार्यक्रम, मेहनतकशों का सम्मान होगा
अधीक्षक प्रधान डाकघर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि डाक विभाग सप्ताह भर डाक दिवस संबंधी कार्यक्रम करेगा। युवा मंच संगठन ने भी जिले के मेहनती 25 पोस्टमैन को सम्मानित करने की घोषणा की है। संवाद