फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

विधायक के आश्वासन पर धरना और क्रमिक अनशन खत्म

Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जन अमर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान पर में धरना देते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। नगर को संभल जिले से जोड़ने की मांग को लेकर कस्बे में सौ दिन से चल रहा धरना और क्रमिक अनशन विधायक के आश्वासन पर खत्म हो गया। शनिवार को 101 वें दिन संभल जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजीत यादव राजू ने धरनास्थल पर आकर जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। साथ ही बहजोई तक पदयात्रा निकालने जा रहे लोगों को भी रोक दिया। आश्वासन दिया कि धीरज रखें वह इस मामले को शासन स्तर पर उठाएंगे, साथ ही जल्द ही उनकी मांग पूरी करने के लिए कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

जन अमन वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कुमार मिश्र के नेतृत्व में सौ दिन से चल रहे धरना व क्रमिक अनशन में शनिवार को 101 वें दिन गुन्नौर विधायक अजीत यादव राजू पहुंचे। उन्होंने मिश्र और उनके साथियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करा दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ दिन पूर्व ही संभल जिले के कैला देवी आए थे तब उन्होंने उन्हें कुछ मांग पत्र सौंपे थे, जिसमें इस्लामनगर ब्लॉक को भी संभल जिले के बहजोई मुख्यालय से जोड़ने की मांग शामिल थी। उनकी सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है। हो सकता है कि जल्दी ही क्षेत्र के लोगों को खुशखबरी मिल जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अनशनकारियों से निवेदन किया कि जब तक उन्हें शासन स्तर से जवाब न मिल जाए तब तक अनशन समाप्त कर दिया जाए और पदयात्रा भी न निकाली जाए। आश्वासन दिलाया कि कस्बे को संभल में शामिल कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम को रामकिशन गुप्ता, व्यापारी हितेंद्र शंखधार, कैलाश कुमार मिश्र ,राजू कटिहा आदि ने संबोधित किया। अनशन स्थल पर प्रमुख लोगों में मणिकांत वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अशोक बजाज, ब्रजेश सिंह, विष्णु पाठक, रामस्वरूप मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
‘सरकार ने न सुनी तो फिर करेंगे आंदोलन’
धरने के आयोजक जन अमन वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कुमार मिश्र ने बताया कि पदयात्रा निकालने का उनका भाव यह था कि प्रशासन के लोग यह समझ पाएं कि कस्बे के लोग पैदल चलकर भी संभल जिले के बहजोई मुख्यालय जा सकते हैं। उनकी मांगों पर सरकार ने जल्द निर्णय न लिया तो फिर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वह कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए भी आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed