{"_id":"61560a248ebc3e09f0590fa1","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly461424424","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिटाई से मनीष की मौत के विरोध में व्यापारी मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिटाई से मनीष की मौत के विरोध में व्यापारी मुखर
विज्ञापन
मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि देते वैश्य समाज के लोग और व्यापारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस पिटाई से कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में मौत के मामले को लेकर वैश्य समाज और व्यापारी वर्ग मुखर हो गया है। बुधवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जिलाध्यक्ष केवी गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के सदस्यों और व्यापारियों ने मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। मनीष गुप्ता की याद में भामाशाह चौराहा पर मोमबत्तियां जलाईं गईं।
जिलाध्यक्ष केवी गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद गोरखपुर पुलिस-प्रशासन की निंदा करता है। व्यापारी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने मनीष की पत्नी से रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए कहा था।
जिला युवा प्रभारी शुभम अग्रवाल ने मनीष गुप्ता के परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर सुनील गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सनी गुप्ता, समर्थ गुप्ता अमित, महेंद्र गुप्ता, राजन, आशीष, मोहित, कौशल गुप्ता आदि रहे। संवाद