{"_id":"6154c1a58ebc3e058c2ef18d","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly461309022","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने सीखे सुरक्षित यातायात के तौर तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने सीखे सुरक्षित यातायात के तौर तरीके
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एनएसएस की ओर से उप्र राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ के सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय में लाइव प्रसारण कर स्वयंसेवियों को प्रशिक्षित किया गया।
एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सड़क सुरक्षा से संबंधित नई तकनीक का अध्ययन किया। वहीं वेबेक्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कार्यशाला में दोपहिया और चार-पहिया वाहनों के चलाने के नूतन तौर तरीकों से परिचित कराया गया।
दुर्घटना की स्थिति में तात्कालिक प्राथमिक उपचार के साथ टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया गया। कार्यशाला में परिवहन नियमों के उल्लंघन करने पर दिए जाने वाले दंड और एक्ट की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, इग्नू समन्वयक डॉ. संजीव राठौर और डॉ. सचिन राघव ने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि वे जनता को इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
इस मौके जिला सहायक परिवहन अधिकारी सोहेल अहमद, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मिथिलेश, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राजधारी यादव, डॉ. ज्योति विश्नोई आदि मौजूद रहे। संवाद