फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सुबह हटवाईं, दोपहर बाद चौराहे पर फिर खड़ी हो गईं बसें

Sat, 25 Sep 2021 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रोडवेज चौराहे पर सड़क पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने चौराहे पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और ड्राइवरों को चेतावनी दी। कुछ घंटे तक चौराहे पर सब ठीक रहा लेकिन दोपहर बाद फिर वही स्थिति हो गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रोडवेज बस स्टैंड के चौराहे पर पहुंचे। उस समय चौराहे पर और आसपास काफी संख्या में वाहन खड़े थे। कई वाहन चालक चौराहे पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। दो-तीन प्राइवेट बसें भी खड़ी हुईं थीं। उन्हें देखकर सीओ सिटी ने एक-एक करके सबको दौड़ाना शुरू कर दिया। कुछ रोडवेज बसों को भी हटवाया। बाद में वॉटरवर्क्स रोड पर खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। करीब एक घंटे तक चौराहे पर ये अभियान चला।
विज्ञापन

बाद में दोपहर करीब एक बजे तक चौराहे पर स्थिति ठीक रही। सड़क पर एक भी वाहन खड़ा नजर नहीं आया लेकिन उसके बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आई।
-
प्राइवेट बसों के हवाले है चौराहा
रोडवेज स्टैंड का चौराहा प्राइवेट बसों के नाम हो गया है। यहां तमाम कोशिशों के बावजूद प्राइवेट बसें नहीं हट रहीं हैं। एक ओर अधिकारी अभियान चलाकर इन्हें हटवाते हैं। दूसरी ओर ये बसें आकर खड़ी हो जाती हैं। इससे चौराहे पर और व्यवस्था बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रोडवेज बसों में भी चढ़ने के दौरान धक्कामुक्की होती है। इससे परेशानी होती है। कम से कम बसें सही जगह खड़ी हों। जिससे परेशानी न हो। -गिरीश
-
पहले तो रोडवेज बसों की हालत ही ठीक नहीं है। चौराहे की हालत और ज्यादा खराब है। जाम के कारण यहां से निकलने में ही काफी समय लग जाता है।
-अनिल साहू
-
रोडवेज चौराहे पर हर समय जाम लगा रहता है। कम से कम कोई ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे जाम नहीं लगे।
-हरिओम
-
बसें एक ओर से आएं और दूसरी ओर से निकल जाएं तो शायद जाम नहीं लगे। लावेला चौक से दूसरे वाहनों का प्रवेश भी नहीं होने दिया जाए।
-राजेंद्र अरोरा
-
रोडवेज चौराहे पर लगातार अभियान चलाया जाएगा। अगर चालक नहीं मानेंगे तो संबंधित वाहनों का चालान किया जाएगा और उन्हें सीज भी किया जाएगा।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed