फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गंगा के जलस्तर में फिर हुआ 20 सेमी का इजाफा, कटान हुआ तेज

Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को फिर 20 सेमी का इजाफा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 72 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। इस बीच खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 162.20 दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 पर है। बृहस्पतिवार को गंगा में बिजनौर से 27 और हरिद्वार से 52 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में कई दिनों से कमी आ रही थी। बुुधवार को जलस्तर 161.950 दर्ज किया गया था। यह खतरे के निशान के नीचे है। खतरे का निशान 162 पर है। बुधवार को गंगा में 56 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। बृहस्पतिवार को बुधवार के मुकाबले ज्यादा पानी छोड़ा गया। इसके बाद जलस्तर में इजाफा हुआ है। जलस्तर कम ज्यादा होने के कारण गंगा सहसवान और उसहैत के तटवर्ती इलाकों में लगातार कटान कर रहीं हैं। उसहैत बांध पर अब भी स्थिति अतिसंवेनशील बनी हुई है। जोरी नगला और गंगा-महावा बांध भी संवेदनशील हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जलस्तर में मामूली इजाफा हुआ है। जहां गंगा कटान कर रही हैं वहां उसे रोकने के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed