{"_id":"614a2e708ebc3ee52b418f73","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4604129119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने आयुष्मान योजना की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने कहा कि उन इलाकों को चिह्नित किया जाए। जहां कम संख्या में आयुष्मान कार्ड बने हैं वहां पर तेजी से लोगों के कार्ड बनाए जाएं। वहीं जिन गांवों में कोविड-19 का टीकाकरण शत-प्रतिशत के आसपास हो गया है वहां पर डुगडुगी पिटवाएं। डीएम ने कहा कि 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से वंचित न रहे। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि 18 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से छूटने न पाए। जिन गांवों में टीकाकरण लगभग पूर्ण हो चुका है, वहां डुगडुगी बजाकर टीकाकरण कैंप अंतिम बार लगाया जाए।
इसके अलावा जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक भी हुईं। इसमें सभी विभागों के निर्धारित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने जिला पौधरोपण समिति की समीक्षा के दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पौधरोपण क्षेत्रों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग कराएं। डीएम ने एसडीएम सदर, सहसवान व दातागंज को निर्देशित किया कि अपनी तहसील में वन भूमि का अमलदरामद कर भूमि को वन भूमि भू-अभिलेखों में दर्ज कराएं।
विज्ञापन
--------------
सड़क किनारे नहीं होनी चाहिए गंदगी, डंपिंग ग्राउंड में डालें कूड़ा
जिले में गदंगी का आलम किसी से नहीं छिपा है। इसे लेकर अधिकारी नगर पालिका, पंचायत, ग्राम पंचायतों को लगातार निर्देशित करते रहे है लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में डीएम दीपा रंजन ने सख्ती करना शुरू कर दी है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी कूड़ा-करकट है, उसे डंपिंग ग्राउंड में डाला जाए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी से लेकर कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। संवाद