{"_id":"614799718ebc3e482430af01","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly460194618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं की 75 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं की 75 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पार्क
विज्ञापन
बदायूं के मदनजुड़ी गांव में निर्माणाधीन पार्क व खेल मैदान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी अब ऐसी कम जगह बची हैं जहां सुबह शाम घूम सकें और बच्चे खेलकूद कर सकें। इसे ध्यान में रखते हुए जिले की 75 ग्राम पंचायतों में पार्क/ खेल मैदन बनाने के निर्देश जिला प्रशासन ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को दिए थे। अब ग्राम पंचायतों में इस दिशा में काम होना शुरू हो गया है। योजना परवान चढ़ी तो गांव में रहने वाले लोग भी अब पार्क में समय गुजार सकेंगे।
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे वाहनों और फैक्टियों की वजह से वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में शहर में पहले ही शुद्ध हवा लोगों नहीं मिल पा रही है। वहीं हालात अब देहात क्षेत्र में भी बिगड़ने लगे हैं। ऐसे में शासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए गांवों में भी पार्क/खेल मैदान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने जिले के 15 ब्लाकों के पांच-पांच गांव को आदर्श गांव बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर से पांच-पांच गांवों का चयन किया गया और वहां पर पार्क, खेल मैदान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पार्क में बैठक के लिए बेंच, बच्चों के झूलने के झूले और चहारदीवारी बनाई जाए। साथ ही खेल मैदान में कम से कम 400 मीटर का ट्रैक बनाया जाए ताकि लोग उसमें दौड़ का अभ्यास कर सकें।
ग्राम निधि से होगा गांव में काम
गांव में खेल मैदान और पार्क बनाने समेत अन्य बिंदुओं पर काम किया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से ग्राम निधि अलग से दी जाएगी। गांव में कच्ची मिट्टी से संबंधित काम मनरेगा के तहत कराया जाएगा। जबकि बाकी काम अन्य श्रमिकों से कराया जाएगा। पार्क, खेल मैदान में जितनी जगह होगी उसके हिसाब से धनराशि तय होगी। कम से कम तीन लाख रुपये से एक पार्क व खेल मैदान में बनेंगे।
विज्ञापन
हर ब्लॉक में शुरुआत में पांच-पांच गांवों का चयन किया गया है। पहले इनको आदर्श गांव बनाया जाएगा। यहां पर खेल मैदान/ पार्क बनाए जाएंगे। उसके साथ में पंचायत घर, लाइब्रेरी, सफाई समेत अन्य काम कराए जाने हैं। - अनिल कुमार, परियोजना निदेशक, डीआरडीए