फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, कटान और तेज हुआ

Sun, 05 Sep 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। नरौरा बैराज से कम पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को गंगा के जलस्तर में और गिरावट आई है। इसके साथ ही कटान भी ज्यादा तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर मीटरगेज पर 162.580 सेमी दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह 162.200 पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को जलस्तर में 38 सेमी की कमी थी। गंगा के मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 सेमी पर है। शनिवार को जलस्तर और गिरा है। शनिवार को जलस्तर 162.18 दर्ज किया गया है। शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 53 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन गंगा में नरौरा बैराज से प्रतिदिन एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था। इसके कारण गंगा में उफान बना हुआ था। इन दिनों खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 66 सेमी तक ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में 68 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इसके बाद जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को गंगा में 53673 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस बीच कछला में मीटरगेज के खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर घटकर 162.180 पर आ गया है। हालांकि, यह भी खतरे के निशान से करीब 18 सेमी ज्यादा है।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के साथ गंगा ने कटान और तेज कर दिया है। उसहैत तटबंध के साथ यहां प्रेमी नगला, जटा, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, कदमनगला, दलनगला और रहपुरा में भी कई स्थानों पर कटान हो रहा है। सहसवान में कोतल नगला, तेलिया नगला, तोफीनगला, आसे नगलामें गंगा कटान कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। कटान वाले स्थानों पर निगरानी के साथ कटान रोकने के बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर गंगा कटान कर रही हैं। जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। उसहैत बांध पर कटान की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। गंगा का जलस्तर मीटरगेज पर अब घटकर 162.180 पर आ गया है। -नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed