{"_id":"6133ca878ebc3ef2c63b3326","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly458555513","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरिया खनू पुल बनने से होगी 150 गांवों की तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरिया खनू पुल बनने से होगी 150 गांवों की तरक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रामगंगा के नगरिया खनू घाट पर पुल का निर्माण मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस पुल के चालू होने के बाद बदायूं की दातागंज और शाहजहांपुर की तिलहर तहसील क्षेत्र के 150 से ज्यादा गांवों में विकास का पहिया रफ्तार पकड़ेगा। रामगंगा पर 697.93 मीटर लंबे पुल का निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था।
दातागंज में नगरिया खनू पुल निर्माण की मांग वर्षों से चल रही थी। विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयासों से पिछले वर्ष शासन ने पुल निर्माण के लिए मंजूरी दे दी थी। नगरिया खनू पर 697.93 मीटर लंबे पुल का निर्माण 46.81 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। यहां रामगंगा पर पुल न होने की वजह से हर साल बारिश में बाढ़ आने पर दोनों जिलों के बीच सीमा पर स्थित 150 से ज्यादा गांवों का संपर्क कटा रहता था। इससे खेती के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं। नगरिया खनू पुल निर्माण होने के बाद दातागंज सीधे शाहजहांपुर की तिलहर के कस्बा गढ़िया रंगीन से जुड़ जाएगा। दोनों जिलों के बीच करीब 40 किमी दूरी भी कम हो जाएगी।
काफी संख्या में दातागंज के किसानों की जमीन रामगंगा के उस पार हैं और तिलहर तहसील के किसानों की जमीनें रामगंगा के इस पार स्थित हैं। बाढ़ के सीजन में इन किसानों को सबसे ज्यादा समस्या होती थी। यहां पुल का निर्माण करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। सेतु निगम पुल का निर्माण कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च 22 तक निर्माण पूरा कर पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
हसौरा और रिजौला में सौर ऊर्जा प्लांट, सैजनी में पीएसी बटालियान पर काम
दातागंज। तहसील के गांव हसौरा में 250 और रिजौला में 40 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का काम भी चल रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ने दातागंज के सैजनी गांव में महिला पीएसी बटालियान की स्थापना के लिए शिलान्यास किया था। यह तीनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद दातागंज तहसील के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक काफी हद तक कम हो जाएगा। नगरिया खनू पुल निर्माण होने के बाद विकास और भी रफ्तार पकड़ेगा।
नगरिया खनू में रामगंगा पर पुल निर्माण की मांग काफी पुरानी थी। लंबे समय के बाद यह मांग पूरी हुई है। पुल शुरू होने के बाद क्षेत्र की काफी समस्याएं दूर हो जाएंगी। - छोटे सिंह यादव, देवचरी
रामगंगा पर नगरिया खनू में पुल का निर्माण पहले हो गया होता तो अब तक बेहद पिछड़े इस इलाके की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती थी। विकास भी काफी होता। - रामशंकर गुप्ता, हजरतपुर
दातागंज तहसील शाहजहांपुर की सीमा पर है। दोनों ओर के लोगों का गंगा पार आना-जाना लगा रहता है। बाढ़ के सीजन में दोनों ओर का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। - अरुण कुमार, नगरिया
नगरिया खनू में रामगंगा पर पुल का न होना क्षेत्र के लिए एक बड़ी समस्या थी। पुल का निर्माण चल रहा है। पुल पर आवागमन शुरू होने के बाद क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। - संतोष सिंह, दियूरी
- रामगंगा पर नगरिया खनू पुल का निर्माण 60 फीसदी से ज्यादा पूरा हो गया है। काम तेजी से चल रहा है। मार्च 2022 तक निर्माण पूरा कर पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। - आशीष कुमार, अवर अभियंता, सेतु निगम