फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ग्रामीणों ने पंचायत घर के लिंटर का निर्माण रुकवाया

Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ग्राम भगवतीपुर में अधूरा पड़ा पंचायत घर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सरकार के निर्देश पर गांव-गांव बनवाए जा रहे पंचायत घरों के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। सालारपुर ब्लॉक के गांव भगवतीपुर के पंचायत घर में लिंटर डालने को पतली सरिया लाई गई। जब इसके बारे में ग्रामीणों को पता चला तो वह एकत्र होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने छत के लिंटर का निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भगवतीपुर में करीब चार-पांच से पंचायत घर का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार सुबह पंचायत घर का लिंटर डालने को सरिया लाई गई थी। जब उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने पतली सरिया देखी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ग्राम प्रधान चरन सिंह, पूर्व प्रधान आशीष कुमार समेत कई लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मकान का लिंटर डालने के लिए कम से कम आठ सूत मोटी सरिया की आवश्यकता होती है लेकिन पंचायत घर का लिंटर डालने के लिए तीन सूत की सरिया लाई गई है। आरोप लगाया कि पंचायत घर के स्लिप भी ऐसे ही बिना मानक के डाले गए हैं। उनमें भी सरिया बहुत पतली लगाई गई है। इसके अलावा निर्माण में घटिया ईंटों के साथ सीमेंट भी घटिया क्वालिटी का लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर पंचायत घर में सही सामग्री नहीं लगाई गई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। अगर कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार ठेकेदार और ब्लॉक स्तर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

-
सड़क की स्थिति भी खराब
भगवतीपुर में पंचायत घर के सामने की सड़क की स्थिति भी काफी खराब है। इस सड़क पर खड़ंजा पड़ा हुआ है जो जगह-जगह टूट गया है। उसमें बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। बरसात में इस रोड पर निकलना दूभर हो रहा है। जलभराव से स्थिति और खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पंचायत घर का निर्माण प्रधान और सचिव करा रहे हैं। मेरे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी जांच कराई जाएगी। रही बात तीन सूत सरिया का लिंटर डालने की तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।
- रामकिशन, खंड विकास अधिकारी सालारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed