फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बिजली का तार टूटकर गिरा, मां-बेटा झुलसे

Sun, 29 Aug 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में शनिवार शाम अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मां-बेटे झुलस गए। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

गांव बनगढ़ निवासी 38 वर्षीय विनीता पत्नी पान सिंह शनिवार शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल पर रिश्तेदार से बात कार रहीं थीं। उसी समय उनका पांच साल का बेटा रजत आकर उनके पास खड़ा हो गया। तभी अचानक उनके ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे दोनों मां बेटे झुलस गए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने डंडे के सहारे जैसे-तैसे तार हटाया और मां-बेटे की जान बचाई। परिवार वाले दोनों को जिला अस्पताल ले गए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कॉल करके सप्लाई बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed