फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

हाईटेंशन लाइन टूटने से कई इलाकों में गुल रही बिजली

Sat, 28 Aug 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं/ बिनावर। दिन में धूप और उमस बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ गई है। बिजली की ओवरलोडिंग होने से फाल्ट बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार रात कई स्थानों पर एचटी लाइन टूटने से कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही।
विज्ञापन

बिनावर इलाके के ग्राम रामपुर-घटबहेटी के बीच बृहस्पतिवार शाम एचटी लाइन टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहां लाइन जोड़कर सप्लाई चालू की गई। इसके बाद बिनावर के पास 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करौलिया, बदायूं और दातागंज फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। शहर में कोतवाली के पास स्थित बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला शहबाजपुर, लोची नगला, कल्याण नगर, नई बस्ती, नई सराय, जफर की कोठी आदि इलाकों में रात आठ से 11 बजे तक बिजली गुल रही। रात में 11 बजे के बाद बिजली सप्लाई तो चालू हो गई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि 30 मिनट के लिए शट डाउन लिया गया था। एसडीई (सब डिवीजनल इंजीनियर) कोतवाली यश भारद्वाज ने बताया कि बिनावर के पास लाइन क्षतिग्रस्त होने से 30 मिनट का शटडाउन रहा था। इस कारण कुछ देर के लिए कटौती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पनबड़िया इलाके में सात घंटे गुल रहेगी सप्लाई
बदायूं। शहर में इंदिरा चौक से कश्मीरी चौक तक हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने का कार्य होगा। इस कारण पनबड़िया उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सात घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को सूचना जारी की गई है। उन्होंने शहर में सौंदर्यकरण का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार को शहरी क्षेत्र में आपूर्ति करने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र पनबड़िया से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान इंदिरा चौक से कश्मीरी चौक तक एचटी लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। एक्सईएन प्रवेश कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शनिवार को समय से काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। संवाद

पांच दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
उघैती। ग्राम शरह बरौलिया में पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। इस कारण कस्बे में पिछले पांच दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। वहां के महेश शंखधार, नेत्रपाल कटिया, विनीत कटिया,,हरदेश कुमार शर्मा, श्रीपाल सिंह, अब्दुल, शकील, अनिल आचार्य आदि ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed