फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बदायूं की रीमा से बोले सीएम योगी: अब धुएं से नहीं होगी परेशानी

Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मुख्यमंत्री ने रीमा से की थी बात। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उज्जवला योजना 2.0 के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए। इसके अलावा सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बदायूं कलक्ट्रेट में मौजूद नरखेड़ा गांव की लाभार्थी रीमा से बात की। सीएम ने कहा कि अब गैस मिलने से आपको धुएं से मुक्ति मिल जाएगी। कहा- तुम्हारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार के सदस्य भी स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन

एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि रीमा जी कैसी हैं आप। अभी तक आपके पास रसोई गैस का कनेक्शन नहीं था, तो खाना कैसे बनता था? रीना ने जवाब दिया कि चूल्हे पर बनाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बराबर में गुप्ता जी (राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता) बैठे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इनके व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों गैस कनेक्शन भेजा है। अब तो सही समय पर भोजन बना लिया करेंगे न। रीना ने कहा कि अब बना लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आंख भी खराब नहीं होगी। धुएं के कारण फेफड़े भी खराब नहीं होंगे। आप स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज और देश स्वस्थ रहेगा। रीमा आपको और जितनी भी बहनें वहां आई हैं, सभी को बधाई। वहां बैठे सांसद, मंत्री, विधायक सभी को हृदय से बधाई देता हूं, यही लोग हैं जो आप लोगों की चिंता करते हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री से कनेक्शन स्वीकृत कराएं हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने फ्री में आपको यह कनेक्शन उपलब्ध करवाया है, इसका लाभ आप सभी बहनों को प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबी को पास से देखा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए योजना को लागू किया गया है। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को हर गरीब, मजदूर और असहाय की चिंता है। आज गरीब लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें खाना बनाने में उलझन न हो। सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पहले योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी इधर उधर भटकता रहता था लेकिन अब भटकना नहीं पड़ता। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 282893 उज्ज्वला कनेक्शन वितरित किए जा चुके है। इसमें से 278778 उज्ज्वला कनेक्शन पूर्व में व 4120 कनेक्शन इस योजना के तहत वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed