फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कम पड़ गईं बसें, मुश्किल हुआ सफर

Wed, 25 Aug 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं रोडवेज पर बसों का का इंतजार करते यात्री। - फोटो : BADAUN
बदायूं। रक्षाबंधन के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दिन परिवहन निगम का बदायूं डिपो व्यवस्थाओं में नाकाम हो गया। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही परीक्षार्थी भी परेशान रहे।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 131 बसें निगम और 37 बसें अनुबंधित हैं। रक्षाबंधन पर शनिवार और रविवार को रोडवेज बसों की व्यवस्थाएं फेल रही थीं। इस पर सोमवार को आरएम आरके त्रिपाठी ने बदायूं पहुंचकर पीईटी के पेपर को लेकर तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद भी मंगलवार को भी बसें कम पड़ गईं। बदायूं डिपो की सभी बसें लोकल रूट पर दौड़ नहीं सकीं। कई बसें वर्कशॉप में बिना पहियों के खड़ी रहीं। इस कारण मंगलवार को परीक्षार्थियों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खराब व्यवस्थाओं को लेकर परीक्षार्थी भी रोडवेज प्रबंधन को कोसते नजर आए। कई लोगों को तो घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। डिपो परिसर में बैठने तक की व्यवस्था न होने के कारण और भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के आसपास सवारियां भरते रहे डग्गामार वाहन चालक
नियमानुसार रोडवेज बस स्टैंड से दो सौ मीटर की परिधि में प्राइवेट वाहनों में सवारियां नहीं बैठाई जा सकतीं। मगर बदायूं डिपो के आसपास डग्गामार वाहनों का जमघट रहता है। रक्षाबंधन पीईटी पेपर के लिए डग्गामार वाहनों की वजह से रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बसें कम पड़ने के कारण रोडवेज बस स्टैंड को डग्गामार वाहनों ने घेर लिया। रोडवेज पुलिस चौकी और बदायूं डिपो के अधिकारी भी इन डग्गामारों की अनदेखी करते रहे।
बदायूं डिपो की स्थिति बेहद खराब है, बसें तो मिलती ही नहीं इसके साथ ही डिपो परिसर में बैठने का स्थान तक नहीं है। यहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। -अंकित उपाध्याय, कुंवरगांव
डिपो परिसर में गंदगी, कीचड़ तो है, लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था नहीं। बरेली के लिए बस का इंतजार करते एक घंटा हो गया, लेकिन बस नहीं मिली। - गोपाल पांडेय, बदायूं

- त्योहार और इसके बाद परीक्षा के दौरान समस्या न हो इसको लेकर पहले से व्यवस्थाएं की गई थीं। बस स्टैंड परिसर में जलभराव की समस्या को भी दूर कराया जाएगा। यात्रियों को बस मिलने में देरी न हो इसको लेकर दिशानिर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी अगर कोई दिक्कत सामने आई है तो संबंधितों से बात की जाएगी कि कहां पर और क्यों समस्या आ रही है। - आरके त्रिपाठी, आरएम बरेली परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed