फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

वीरांगना अवंती बाई महिला पीएसी बटालियन का शिलान्यास

Sun, 22 Aug 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण के शुभारंभ पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम हुआ। वित्त व कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बदायूं में 19 हेक्टेयर भूमि पर 468 करोड़ रुपये की लागत से वीरांगना अवंती बाई महिला पीएसी बटालियन का शुभारंभ किया गया। बदायूं कलक्ट्रेट में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शनिवार शाम दिखाया गया। इसमें अफसरों के अलावा मातृशक्ति की भूमिका रही।
विज्ञापन

1262 महिला पुलिसकर्मियों के लिहाज से पीएसी की सशक्त महिला बटालियन बदायूं में खोलना प्रस्तावित था। फिलहाल इसे वीरांगना अवंती बाई लोधी महिला पुलिस बटालियन को पुलिस लाइन परिसर में शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं को बटालियन के साथ ही दूसरी सौगात देने का भी वादा किया। सजीव प्रसारण में उन्होंने बताया कि धान, गेहूं व मेंथा मूल्य के लिए महिला प्रोड्यूसर कंपनी का गठन होगा जिससे 14275 महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके लिए भारत सरकार ने 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। जरी-जरदोजी, हस्तशिल्प, महिला कारीगरों के विकास के लिए हस्तशिल्प उत्पादन कंपनी का गठन किया है। इसके लिए भारत सरकार ने सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मालित भी किया गया।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बहू बेटियों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है, उनको आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। अब ससुराल में बेटी शौच के लिए खेत पर नहीं, बल्कि स्वच्छ शौचालय में जाती हैं और शौचालय को इज्जत घर के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिला पीछे नहीं रह हैं। एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत महिला पुलिस को बहुत से दायित्व सौंपा गए हैं, जिन्हें वह बखूबी निभा रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि जहां नारी शक्ति की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं।

इनको किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से 10 डॉक्टर/नर्स, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा से 10 शिक्षिकाएं, पंचायती राज विभाग से 25 महिला प्रधान, महिला कल्याण बाल विकास विभाग से 10 आंगनबाड़ी, युवा कल्याण विभाग से 05 अध्यक्ष महिला मंगल दल, पुलिस विभाग से 01 उप निरीक्षक व 09 महिला आरक्षी, बेसिक शिक्षा से 05 शिक्षिकाएं व एनआरएलएम से 11 समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed