{"_id":"611424898ebc3e7d231b9b8d","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4561362156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले में छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले में छत से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी में मंगलवार की रात बंदरों के हमले में सरवती (48) पत्नी रामपाल की छत से गिरकर मौत हो गई। वह खाना खाकर छत पर चढ़ीं थीं। तभी बंदरों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया था। परिवार ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।
ग्राम मोहम्मदी निवासी सरवती अपने चार बेटों के साथ गांव में रहतीं थीं। करीब 15 साल पहले उनके पति रामपाल की बीमारी से मौत हो गई थी। उनके चार बेटों में दो और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार वालों के मुताबिक सरवती मंगलवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर घर की छत पर चढ़ीं थीं। तभी उनकी घर की छत पर बंदरों का झुंड आ गया। उन्होंने बंदरों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों ने उन्हीं पर ही हमला बोल दिया। वह बंदरों से बचने के लिए नीचे की ओर भागीं तभी उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार वाले उन्हें निजी एंबुलेंस से बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वाले उनके शव को वापस ले आए। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
ग्र्राम प्रधान राजेश ने बताया कि ये हादसा मंगलवार रात हुआ था। सरवती बंदरों के हमले में छत से गिरीं थीं। इससे उनकी मौत हो गई। उनके गांव में बंदरों की संख्या ज्यादा है। इससे सभी लोग परेशान हैं।