Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पालिका के सीमा विस्तार का खाका तैयार...शामिल होंगे 26 गांव, बढेंगी सुविधाएं

Tue, 22 Dec 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिला प्रशासन ने नगर पालिका के सीमा विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका विस्तार नगरीय क्षेत्र के आसपास सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव तक होगा। दातागंज रोड पर आमगांव से लेकर बिसौली मार्ग के दहेमी तक, इधर बरेली रोड के खुनक, चंदननगर खरैर से लेकर नौशेरा शेखूपुर तक के गांव इसमें शामिल होंगे। नगरपालिका की अगली बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। फिलहाल सीमा विस्तार में 26 गांव शामिल करने की कवायद है। इन गांवों के पालिका सीमा में शामिल होने के बाद यहां निश्चित ही सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिसका लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने 29 नवंबर 2019 को नगर पालिका बदायूं का सीमा विस्तार का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा था। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। तब से नगर पालिका के सीमा विस्तार की तैयारियां चल रहीं हैं। हाल ही में प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन को एक पत्र भेजा है, जिस पर उन्होंने कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस पर जिला प्रशासन भी नगर पालिका के सीमा विस्तार के प्रति और गंभीर हो गया है। बताते हैं कि सीमा विस्तार के तहत शहर के आसपास के सात किलोमीटर के दायरे में आ रहे गांव व मझरा आदि शामिल किए जाएंगे। नगर पालिका में 26 गांव शामिल होंगे। पालिका में शामिल होने के बाद इन गांव में सुविधाएं बढ़ेंगी। विद्युत व्यवस्था, यातायात, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। फिर यहां प्रधान का चुनाव नहीं होगा। यहां पालिका के अनुसार वार्डों में विभाजित कर दिया जाएगा। प्रधान के स्थान पर वार्ड सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन

फिलहाल जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका की अगली बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। उसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही नगर पालिका का सीमा विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव होंगे शामिल
नगर पालिका के सीमा विस्तार में आरिफपुर नवादा, खेड़ा बुजुर्ग, खुनक, चंदन नगर खरैर, आलमपुर, सालारपुर, पडौलिया, शिकरापुर, भगवतीपुर, दहेमी, बहेड़ी, गुराई, नौशेरा, शेखूपुर, जहानाबाद, गालिम पट्टी, दौरीं, नरऊ बुजुर्ग, रसूलपुर, नरऊ खुर्द, पड़ौआ, नगला शर्की, मझिया, लखनपुर, आमगांव, सोवनपुर और बदायूं चुंगी से बाहर का इलाका इसमें शामिल होगा।
ये मिलेंगी सुविधाएं
नगर पालिका और ग्रामीण इलाके की सुविधाओं में बहुत अंतर है। शहर के आसपास के गांव नगरपालिका में शामिल होने पर यहां की पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार आएगा। पेयजल व्यवस्था सुधरेगी। फिर साफ-सफाई भी ठीक से होगी। सड़कें दुरुस्त होंगी। कहीं पर कचरा या गंदगी का माहौल नहीं होगा। ये शहरी इलाका घोषित हो जाएगा। इन इलाकों में विकास भी तेजी से होगा।
नगर निगम तक नहीं पहुंचेगा जनसंख्या का आंकड़ा
नगर पालिका में 26 गांव शामिल होने को लेकर एक ओर लोग ये भी अंदाजा लगा रहे थे कि इससे नगर निगम बनने की राह आसान हो जाएगी, लेकिन जनसंख्या के लिहाज से आंकड़ा वहां तक नहीं पहुंच रहा है। दरअसल, बदायूं शहर की जनसंख्या ढाई लाख है। इन 26 गांव में पांच हजार जनसंख्या का अनुमान लगाया जाए। तब भी नगर निगम होने की जनसंख्या तक नहीं पहुंच रहा है।
इन असुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीण
शहर के नजदीक कई गांव ऐसे हैं, जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उनमें सड़कें नहीं हैं, पेयजल की व्यवस्था नहीं है। जो हैडपंप लगे हैं, उनमें पानी नहीं आता। एक बार खराब हो जाएं तो दोबारा उनकी मरम्मत नहीं होती। सड़कें टूटी पड़ी हैं। बीच सड़क से पानी बह रहा है। नाले नालियां साबित नहीं हैं। नगरपालिका में आने के बाद इन्हें शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।
नगर पालिका में शहर के आसपास के 26 गांव शामिल करने की बात चल रही है। वैसे इसका प्रस्ताव शासन तक पहुंच गया है। नगर पालिका की अगली बोर्ड की बैठक में भी इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें अगली कार्रवाई चल रही है। इन गांवों के नगर पालिका में शामिल होने से यहां पथ प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई और सड़क व्यवस्था में सुधार आएगा।

अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी ईओ
नगर पालिका परिषद से जुड़ी ग्राम पंचायतों में धनाभाव के कारण तमाम विकास कार्य नहीं हो पाते हैं, जिससे जनता को परेशानी होती है। सीमा विस्तार होने के बाद इन स्थानों का विकास तेजी से होगा तथा लोगों को आवश्यक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई थी। अपने स्तर से पूरे प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हो।
महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed