{"_id":"5fe0edc48ebc3e3eb3677411","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4310187102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, डीएम व एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज, डीएम व एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को जिला जज जफीर अहमद, डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा ने अचानक जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के रहन सहन और खाने-पीने आदि की व्यवस्थाएं देखीं। आरओ सिस्टम सोमवार को भी खराब मिला। अधिकारियों ने उसे ठीक कराने के आदेश दिए हैं।
जिला जज जफीर अहमद, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए निर्देश दिए कि कारागार का समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराया जाए। बंदियों की देखभाल में कोताही न बरती जाए। इस दौरान व्यवस्थाएं लगभग ठीक-ठाक पाई गईं, कुछ अनियमितताएं भी मिलीं। आरओ सिस्टम काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। अधिकारियों ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि आरओ की कंपनी से संपर्क कर इसे जल्द ठीक कराएं, जिससे बंदियों को स्वच्छ जल मिल सके। उन्होंने कारागार चिकित्सालय में बंदी मरीजों से उनका हाल जाना। अन्य बंदियों से नाश्ता व भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रसोई का भी निरीक्षण किया।