फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

वाह री पुलिस! बदमाशों ने लूटी थी बाइक, चोरी में दर्ज की एफआईआर

Sat, 10 Oct 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिले की पुलिस व्यवस्था पर लंबे समय से सवाल उठते आए हैं। हर सरकार बदलने के साथ इसमें बदलाव देखने को मिला है। हालांकि इस समय तेज तर्रार माने जाने वाले एसएसपी संकल्प शर्मा इस व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं। उनके आने के बाद से अक्सर कुर्सी का रौब गांठने वाले कई थानेदार लाइन में पहुंच चुके हैं, तो कुछ उनके निशाने पर लगे हैं। इसी बीच मुजरिया इंस्पेक्टर ने भी अपनी कुर्सी का फायदा उठाया। यहां एक युवक की बाइक बदमाशों ने लूटी थी, लेकिन पुलिस ने ये मामला चोरी का बना दिया।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भजपुरा निवासी नवीन कुमार मंगलवार को अपने मौसेरे भाई को छोड़ने सहसवान के चौहानपुर गांव गया था। उधर से रात करीब साढ़े सात-आठ बजे लौट रहा था। वह परमू और मेमड़ी गांव के बीच पहुंचा था कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और पकड़ कर खेतों में ले गए। वहीं युवक को बदमाशों ने बांधकर डाल दिया। उसके बाद युवक की बाइक लूटकर ले गए। वह किसी तरह खुलकर गांव पहुंचा तो उसने परिवार वालों को सूचना दी। जब इसके बारे में इंस्पेक्टर जय भगवान सिंह को पता चला तो वो भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक इंस्पेक्टर मामला निपटाने में लगे रहे। परिवारवाले बताते रहे कि बदमाशों ने बाइक लूटी है। परिवार वालों ने लूट का मामला बताते हुए तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अंत में लूट का मामला चोरी में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

ये मामला मेरे हलके का नहीं है। ये दूसरे दरोगा के हलके का मामला है। मुझे नहीं पता कि परिवार वालों ने क्या तहरीर दी और क्या रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उन्होंने जो तहरीर दी होगी। उसके अनुसार ही रिपोर्ट लिखी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी एसओ मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed