फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सपाइयों ने दो घंटे का मौन रखकर किया विरोध-प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गांधी ग्राउंड में मौन प्रदर्शन करते सपाई। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर सपाइयों ने गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह यादव के नेतृत्व में गांधी ग्राउंड में गांधी प्रतिमा के समक्ष दो घंटे मौन रखकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसान, नौजवान, श्रमिक, छात्र, व्यापारी, अधिवक्ता और विपक्ष का दमन कर रही है।
विज्ञापन

गांधी ग्राउंड के बाद सपाइयों ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्णप करने के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोधी प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बेटी के मामले में सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है। सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक मुस्लिम खं आदि ने भी सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर अवधेश यादव, रजनीश गुप्ता, राजीव राज, अवनीश यादव, बलवीर सिंह, फरहत अली, सलीम अहमद, ओमवीर सिंह, नवाब सिंह, रामवीर सिंह, स्वाले चौधरी, नरोत्तम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
आम आदमी पार्टी के पदधिकारियों ने गाधी ग्रांउड में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। जिला संयोजक भूदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार उनका बढ़ावा देने में लगी हुई है। वह आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। ऐसे में जिला संयोजक ने कहा प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। तभी यहां की जनता सुरक्षित रह सकती है। इस मौके पर सतेंद्र यादव, नसीम, राजकमल, जितेंद्र कुमार, रिंकू कुमार, संजीव, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मोर्चो पर विफल साबित हुई प्रदेश सरकार
जिला कौंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर गांधी जंयती मनाई। सचिव ब्रजभान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चो पर विफल साबित हुई हैं। चाहे बहन, बेटियों की सुरक्षा की बात हो, या फिर किसानों की। इस शासन काल में कोई भी व्यक्ति खुश नहीं है। सभी का सुख-चैन योगी सरकार ने छीन लिया है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, विनीत शर्मा, राम किशोर, जितेंद्र, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed