{"_id":"5f47fa9e8ebc3e4ae00fb807","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly417707351","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार, रविवार के दिन लॉकडाउन में भी खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार, रविवार के दिन लॉकडाउन में भी खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें
विज्ञापन
बदायूं। खरीफ सीजन में दुकानों और समितियों यूरिया को लेकर लग रहीं किसानों की लाइनों को देखते हुए शासन ने अब शनिवार और रविवार के लॉकडाउन में भी खाद-बीज, उर्वरक की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी की ओर से आदेश जारी किया गया है।
प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा है कि शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे तक का लॉडाउन खाद, बीज, कीटनाशक की दुकानों पर लागू नहीं होगा। प्रदेश में खाद, बीज के साथ कीटनाशकों की मांग काफी ज्यादा हो गई है। अच्छी बारिश होने के चलते किसानों को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है। सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद होने से लाइनें ज्यादा लग रही हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के दौरान भी इन दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इस संबंध में बात करने पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशकों की दुकानों को खोलने का आदेश मिला है। दुकानदारों को सूचना कर दी गई हैं कि लॉकडाउन में वह दुकान खोल सकते हैं।