फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

खाद घोटाला: संभल जिला प्रशासन ने हाथ खींचे, दर्ज नहीं की एफआईआर

Thu, 27 Aug 2020 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिले के खाद घोटाले के मामले में जिस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था आखिरकार वही हुआ। बदायूं जिला प्रशासन ने घोटाला स्वीकारते हुए दावा किया था कि इस मामले की एफआईआर संभल जिले में होगी लेकिन संभल जिला प्रशासन को ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उन्हें ये तक पता नहीं है कि उनके यहां का कोई खाद का ट्रक गायब हुआ था। इससे ये मामला और ज्यादा पेचीदा हो गया है तो वहीं अब माना जा रहा है इसका फायदा जिले में सक्रिय माफिया जमकर उठा रहे हैं और आगे भी उठायेंगे।
विज्ञापन

बीते 20 अगस्त को जिले से दो ट्रक खाद गायब कर दी गई थी। दोनों ट्रक इफको आंवला से रवाना हुए थे। उनमें एक ट्रक चंदौसी के लिए जाना था। जबकि दूसरा ट्रक बिसौली इलाके के बेहटा पाठक के लिए रवाना हुआ था। चंदौसी जाने वाला ट्रक कहां गया। इसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है लेकिन जो ट्रक बेहटा पाठक के लिए रवाना हुआ था। उसकी खाद चंदौसी में उतारी गई थी। उस ट्रक का बिल और ट्रक का वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे खाद माफिया में हड़कंप मच गया था। चूंकि ट्रक बेहटा पाठक के लिए आना था, इस पर डीएम कुमार प्रशांत ने जांच कराई। बाद में उन्होंने दावा किया कि बेहटा पाठक पर खाद उतारी गई थी। कुछ खाद चंदौसी के लिए भी गई थी। बाकी दूसरा ट्रक संभल जिले का था। वही गायब हुआ था। इससे कार्रवाई भी संभल जिला प्रशासन को करानी चाहिए। उन्होंने जनपद स्तरीय कार्रवाई करते हुए परिवहन ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करा दिया। बाकी उन्होंने कहा था कि परिवहन ठेकेदार के खिलाफ संभल जिले में एफआईआर दर्ज होगी। इसके लिए उन्होंने संभल डीएम को एक पत्र भी भेजा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक संभल जिला प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि संभल जिला प्रशासन घोटाले बाज माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा है। इससे उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed