{"_id":"5f19d6d28ebc3e6370376d01","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly413789421","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटोरा हाथ में लेकर संकेतिक प्रदर्शन कर व्यापारियों ने मांगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटोरा हाथ में लेकर संकेतिक प्रदर्शन कर व्यापारियों ने मांगी भीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कटोरा हाथ में लेकर भीख मांगी। व्यापारियों का कहना है कि लावेला चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हुई अनैतिक कार्रवाई पर उन्हें कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे में व्यापारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए भीख मांगी।
प्रदेश संयोजक नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि स्थानीय लावेला चौक के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बीडीए से स्वीकृत होने के बावजूद भी तोड़ दी गई। इससे व्यापारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। जिला प्रशासन द्वारा कोई राहत व न्याय नही मिली है। व्यापारियोें ने कटोरा लेकर भीख मांगा जिसमें 432 रुपये एकत्रित हुए। इसे पीड़ित व्यापारियों में बांट दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी आर्थिक तंगी से त्रस्त है। ऊपर से उनका रोजगार भी छीन लिया गया। कहा कि यदि न्याय नही मिला तो आगे संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर कौशल गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, शिवकुमार भसीन, अबधेश गुप्ता, संजीव साहू, ओम चेतन उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।