{"_id":"5f11efc68ebc3e635f572355","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4131088145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरगांव के एक दर्जन झोलाछापों को नोटिस, दुकान बंद करके भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवरगांव के एक दर्जन झोलाछापों को नोटिस, दुकान बंद करके भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नगर के करीब एक दर्जन झोलाछापों को नोटिस दिया। इससे इनमें हड़कंप मच गया। डर के मारे कुछ झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। विभाग ने उन्हें तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वह अपने जरूरी प्रमाण पत्र दिखाएं।
शुक्रवार को कस्बे में एसीएमओ डॉ. केके जौहरी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कस्बे में एक तरफ से झोलाछापों की दुकानों को चेक किया। उनके आने की खबर जैसे-जैसे झोलाछापों में फैलती गई, वह दुकानें बंद कर भागने लगे। छह झोलाछाप दुकानें खोले हुए मिले। एसीएमओ ने उन्हें नोटिस थमाते हुए कहा कि वह मरीजों का इलाज करने के संबंध में अपने शैक्षिक व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र दिखाएं। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। बाकी झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। टीम ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली कि नगर में कहां-कहां और कौन-कौन झोलाछाप दुकानें खोले हुए हैं। एसीएमओ ने एक दर्जन झोलाछापों को नोटिस देने की बात कही है। कहा कि अगर जवाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।