फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

मंडी समिति पर टेंपों स्टैंड की कराई जाएगी तारकशी, हटेगा अतिक्रमण

Thu, 09 Jul 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शहर में मंडी समिति के पास जिला प्रशासन द्वारा टेंपो स्टैंड बना दिया गया है। ऐसे में ककराला, म्याऊं, अलापुर की तरफ से आने वाले टेंपो को वहीं पर रोक दिया जाता है। यहां से ई-रिक्शा या पैदल ही सवारी शहर में प्रवेश करती हैं लेकिन स्टैंड के पास ठेले, खोमचे वालों ने अड्डा जमा लिया है। इससे टेंपो खड़े होने में दिक्कत आने लगी है। इसे देखते हुए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को वहां पर तार लगागने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में टेंपो चालक इन दिनों मनमानी कर रहे हैं। जहां मन हो, वहीं अपना टेंपो रोक देते हैं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि इससे दूसरे को क्या परेशानी होगी। इनकी वजह से अक्सर शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां तक की कभी-कभार अधिकारियों की भी गाड़ी जाम में फंस चुकी है। इसको लेकर पिछले दिनों से जिला प्रशासन ने शहर के बाहर टेंपो स्टैंड बनाने का निर्णय लिया। इसके चलते मंडी समिति के सामने, दातागंज तिराहे के पास और लालपुल के पास में टेंपो स्टैंड को बनाने के लिए चिह्नित किया। जहां पर दातागंज तिराहे पर तारकशी करके दातागंज की ओर से आने वाली टेंपों को बाहर ही रोक दिया जाता है। इधर, मंडी समिति के सामने भी टेंपो स्टैंड जिला प्रशासन की तरफ से शुरू करा दिया गया है। यहां आसपास काफी ठेले, खोमचे लगते हैं। ऐसे में टेंपो एक लाइन में खड़े नहीं हो पाते हैं। मामला जानकारी में आने के बाद में डीएम ने टेंपो स्टैंड पर तारकशी के निर्देश दिए हैं। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि टेंपो स्टैंड से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा ताकि वहां पर अनावश्यक भीड़ न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed