{"_id":"5f04bff68ebc3e42f75bd1f6","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly411960978","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बने आधा दर्जन मकानों को गिरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बने आधा दर्जन मकानों को गिरवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे आधा दर्जन निर्माणों को मंगलवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी इन इमारतों के स्वामियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इससे हाईवे का काम प्रभावित हो रहा था।
बदायूं-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। नगर के कई स्थानों पर अतिक्रमण होने के चलते काम प्रभावित हो रहा था। विद्युत सब स्टेशन के पास पक्के निर्माण सबसे ज्यादा रुकावट पैदा कर रहे रहे। इन इमारतों के स्वामियों को कई बार नोटिस दिया गया। मुनादी कराई गई। इसके बाद भी इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई का चाबुक इन अवैध निर्माण पर चल गया। उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह, लेखपाल सुमित कुमार समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची तो अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। राजस्व और पुलिस टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माणों को ढहा दिया। इसके बाद अब हाईवे के चौड़ीकरण का काम रफ्तार पकड़ेगा। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक विरेंद्र पाल सिंह, लेखपाल सुमित कुमार सिंह, सहित कई राजस्व कर्मचारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।