फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रविवार को भी पूरे दिन आसमान पर छाई रही धुंध

Mon, 04 Nov 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। स्मॉग और प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी इसका असर जारी रहा। धुंध से सूर्य ढका रहा। इधर बढ़ते स्मॉग से लोगों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। इससे सांस, हृदय के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो बच्चों और बूढ़ों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मॉर्निग वॉक पर जाने वाले लोगों के कदम थम गए। बुुजुर्ग भी घर से कम बाहर निकले। दोपहर बाद इसका अधर अधिक देखने को मिला। दूूर से नाजारा कोहरे जैसा था। दिनभर सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन धूप का असर कम रहा। शाम को धुंध बढ़ गई। गौरतलब है कि दीपावली के बाद से जो स्मॉग का असर शुरू हो गया था वह धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जानकारों का मामना है कि अभी तीन-चार दिन इसका असर और रह सकता है। जिसकी वजह से लोगों की दिक्कत और बढ़ सकती हैं। दिल्ली और एनसीआर इलाके में तो पहले से ही प्रदूषण के वजह से अलर्ट है। लोग पूरी सुरक्षा के साथ ही घर से निकल रहे हैं। ऐसे में अपने शहर के लोग भी इससे लगातार जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल और निजी डॉक्टरों के यहां सांस और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


दवा भी कर रही है कम असर
दीपावली के बाद से सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। जब डॉक्टर तो दिखाया, तो उन्हें दवा दी है। फिलहाल तो दवा भी कम असर कर रही है। आंखों में जलन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतेंद्र सिंह, सिरसा खुर्द

बदलते मौसम से तबीयत बिगड़ी
अस्पताल में तीन दिन से भर्ती हूं। लगातार तबीयत बिगड़ती जा रही है। पहले दवा लेता था, तो आराम मिल जाता था, लेकिन मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से काफी दिक्कत हो रही है।
-जगदीश, किरपालपुर

सांस लेने में आ रही दिक्कत
दीपावली के बाद से लगातार धुंध बढ़ रही है। आज तो पूरे दिन कोहरे जैसा हाल रहा। समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह क्या है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है।
-जमील अहमद, मीरा सराय

बच्चों, बुजुर्गों को हो रही दिक्कत
पहले तो कभी ऐसा नहीं होता था। सर्दी के मौसम में कोहरा तो पड़ता था, लेकिन उससेे इतनी दिक्कत नहीं होती थी। इस समय घर के बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो रही है।

-सुनील, आदर्श नगर

धुआं छोड़ने वाले वाहनों और पराली जलाने से वायू प्रदूषित हो रही है। जो आसमान में कोहरा छा रहा है उसमें काफी नमी है। इसमें धुआं मिश्रित होने से यह काफी नुकसानदायक हो गया है। इससे फेफड़ों, स्किन, आंखों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। सांस और हृदय रोगियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो सकती है। प्रदूषित वायु सांस से फेफड़ों में पहुंचती है। जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। इससे बचने के लिए लोग मास्क लगाकर घर से निकलें।
-डॉ. नितिन कुमार सिंह, ईएमओ जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed