{"_id":"5dbdc3008ebc3e01346cea85","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly382535359","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकारी विभागों में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगी, जिनका संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी। कैंटीन चलाने के लिए उन्हें ऋण भी दिया जाएगा, जिससे महिलाएं अपना रोजगार चला सकें।
जिले में ऐसे करीब 10 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कैंटीन खोली जाएगी। इनमें विकास भवन, कलक्ट्रेट, दो राजकीय डिग्री कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत दस स्थान चिह्नित किए गए हैं।
जिला अस्पताल में कैंटीन खोलने के लिए रैन बसेरा के बराबर में जगह चिह्नित कर दी गई है। ये भी एक रैन बसेरा है लेकिन इसमें इस समय कबाड़ भरा हुआ है। सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर ने उसे खाली कराने और साफ-सफाई के आदेश दिए हैं। जल्द ही यहां कैंटीन खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के कुछ ब्लॉकों में कैंटीन खोली जा चुकी हैं। उनकी शुरुआत भी हो गई है। अभी कुछ ब्लॉक शेष रह गए हैं, जहां कैंटीन खोलने का कार्य चल रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में प्रेरणा कैंटीन खोली जा रहीं हैं। इनका संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी। उन्हें कैंटीन खुलवाकर रोजगार देने की कोशिश जारी है। कुछ स्थानों पर इसकी शुरुआत भी हो गई है।
निशा अनंत, सीडीओ