फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

व्यक्तिगत रुचि लेते हुए खाद आपूर्ति कराना करें सुनिश्चित : डीएम

Thu, 31 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। रबी के सीजन में इस बार किसानों को खाद लेने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में किसानों की समस्या को उठाती हुई खबर अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित की, जिस पर बुधवार देर शाम डीएम ने कृषि अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए खाद आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

खरीफ के सीजन में किसानों को खाद के एक-एक कट्टे के लिए मोहताज होना पड़ा था। यहां तक घरों पर चूल्हा चौका छोड़ महिलाओं और पढ़ाई छोड़कर बच्चे खाद के एक-एक कट्टे को लेने के लिए सुबह तड़के ही केंद्रों पर लाइन में लग जाया करते थे। कई बार तो केंद्र पर खाद नहीं आने के कारण इन लोगों खाली हाथ लौटना पड़ता था। किसानों के इस दर्द को बयां करती हुए खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से बुधवार के अंक में प्रकाशित की। इसके बाद डीएम कुमार प्रशांत ने बुधवार देर शाम एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ खाद की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पाया कि लक्ष्य 32807 मीट्रिक टन के सापेक्ष 2070 एमटी यूरिया उपलब्ध हुई, तो 6393 के सापेक्ष 1233 डीएपी और 2846 के सापेक्ष 3131 एमटी एनपीके उपलब्ध हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि व्यक्तिगत रुचि लेते हुए खाद आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डीडी एग्रीकल्चर रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed