फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उमड़ी भीड़, नो एंट्री से राह हुई आसान

Mon, 28 Oct 2019 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। दीपावली के त्योहार पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता रही। धनतेरस के एक दिन पहले से बाजार में नो एंट्री कर दी गई। किसी भी टेंपो, ई-रिक्शा को बाजार में घुसने नहीं दिया गया, जिससे बेतहाशा भीड़ के बाद भी बाजार में जाम की स्थिति नहीं बनी, जिससे लोग आराम से खरीदारी करते रहे। धनतेरस वाले दिन दोपहिया वाहनों पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। लोग आराम से खरीदारी करते रहे। इधर पुलिस ने वाहनों की व्यवस्था के लिए कई पार्किंग स्थल भी बना दिए हैं। खाली पड़े स्थानों पर वाहनों को पार्क कराया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर नगर पालिका, गांधी ग्राउंड और मालवीय गंज पुलिस चौकी पर वाहन स्टैंड बना दिया गया है। इससे लोग आराम से अपने वाहन खड़े करके शहर में खरीदारी करते रहे। नरक चतुर्दशी वाले दिन सुबह से लेकर देर रात पुलिस शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से डटी रही। तो वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली ओमकार सिंह और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी शहर में घूमते रहे। आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रहे। सुबह से लेकर शाम तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन


इधर से रही नोएंट्री
शहर में मुख्य रूप से टिकटगंज चौराहे से नो एंट्री शुरू है। यहां से कोई वाहन बाजार की ओर जाने नहीं दिया गया, तो वहीं छह सड़का से लेकर घंटाघर की ओर, सराफा मार्केट, गोपी चौक से नेहरू चौक की ओर, घंटाघर से बाजार की ओर नो एंट्री की गई है। इन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बहुत अच्छी रही। लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया। उन्हें बाजार में खरीदारी के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। लोग आराम से खरीदारी करते रहे। पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं, जिससे वाहन पार्क करने में कोई समस्या नहीं आ रही है।
-विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed