फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बहे युवक को खोजने में गोताखोर भी नाकाम

Thu, 17 Oct 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी (बदायूं)। शरद पूूर्णिमा वाले दिन गंगा नहाते समय दोस्त को बचाने की कोशिश में बहे पंकज यादव का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों ने कादर चौक के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गोताखोरों को एक शव मिला लेकिन परिवार वालाें ने उसे देखते ही पंकज के रूप में पहचानने से इंकार कर दिया। बाद में फिर उसे गंगा में बहा दिया गया।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बूचानगला निवासी पंकज यादव (18) पुत्र जसवीर सिंह 13 अक्तूबर को अपने दोस्त कैलाश के साथ गंगा नहाने गया था। कैलाश को बहता देख आगे बढ़े पंकज से उसे तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। गोताखोरों के जरिए गंगा में खोजबीन में जुटे घरवालों को मंगलवार शाम को कादरचौक के पास गोताखोरों ने एक युवक को शव को बरामद कर लिया। उसे बाहर लाकर पंकज के परिवार वालों को दिखाया गया लेकिन परिजन ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। गोताखोरों ने अज्ञात शव को फिर से गंगा में बहा दिया। बूचानगला निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि पंकज के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गोताखोरों ने भी बुधवार को हाथ खड़े कर दिए। नाउम्मीद होकर घर वाले शाम को बूचानगला लौट गए। उसके पिता जसवीर का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि दो दिन पहले गोतखोरों ने कादरगंज घाट के पास गंगा में जाल भी डाला था। लापता पंकज इकलौता बेटा था। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी जो दो महीने बाद होनी थी। इधर, गोताखोरों की मानें तो इन दिनों गंगा जलस्तर तो कम है लेकिन बहाव अधिक होने की वजह से पंकज को खोजना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed