फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

किसान निधि पाने को भटक रहे दो लाख से ज्यादा किसान

Thu, 10 Oct 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर कुछ और, जो आज भी जिले के सभी किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आज भी जिले में कई किसान योजना से वंचित हैं। जिले में करीब सवा पांच लाख किसान है, जिनमें से करीब चार लाख किसानों को अधिकारियों ने पात्र माना है, लेकिन इनमें से सिर्फ पौने दो लाख के लगभग किसानों को अब तक योजना का लाभ मिला है। बाकी किसान कृषि विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को फसलों की बुवाई के समय रुपये की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, लेकिन रुपये नहीं होने के अभाव में उनको खेती के लिए कर्ज लेना पड़ता है। वह उस कर्ज के बोझ तले इतना दब जाते हैं कि जब फसल होती है तो कर्ज के लिए रुपये सूद समेत चुकाने के चक्कर में उनकी फसल का कुछ हिस्सा तो उसी में चल जाता है। ये चक्र अगली फसल में भी चलता रहता है, जिसकी वजह से किसानों को अधिक लाभ नहीं हो पाता है। कभी कभार कर्ज के बोझ तले दबे होने के चलते किसान आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो जाते हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं आंकड़े-
कुल किसान- 5,35,956
पात्र किसान- 3,98,168
अपात्र किसान- 1,37,788
लाभ मिला- 1,84,392
शेष बचे- 2,13,776

सुनवाई नहीं, लगाने पड़ रहे हैं चक्कर
किसानों के साथ में भेदभाव किया जा रहा है। कोई भी अधिकारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, जिसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-तेजपाल सिंह

लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में परेशानी हो रही है। कहीं से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
-अमर सिंह

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अधिकारी स्तर से इसमें लापरवाही बरती जा रही है, जिस वजह से किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंगली

घोषणा तो सरकार की ओर से की जाती है, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस पर सही से काम नहीं किया जाता है, जिस वजह से योजना का लाभ सभी तक नहीं पहुंच पा रहा है।
-जीवाराम

अब तक लगभग दो लाख किसानों का योजना का लाभ दिया जा चुका है। बाकी की प्रक्रिया चल रही है। सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए लगातार फीडिंग का काम चल रहा है।
-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed