फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जयंती पर याद किए गए बाबा टिकैत

Mon, 07 Oct 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। रविवार को किसानों के मसीहा कहे जाने वाले महेंद्र सिंह टिकैत की 84वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बों से लेकर नगर और ग्रामीण अंचलों में किसान संगठनों ने चौधरी टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें व उनके द्वारा किसानों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
विज्ञापन

शहर के मालवीय आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे। वह किसानों के हक के लिए मरते दम तक लड़ते रहे। उनके न रहने से आज किसान बेसहारा हो चुका है। बाबा टिकैत ने किसानों की आवाज को बुलंदी तक पहुंचाने का काम किया था। मंडल प्रवक्ता ने किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। देश भर में किसानों के हालात बदतर हैं, लेकिन सरकारें किसानों को झूठा आश्वासन ही देती हैं। जिला प्रवक्ता नरेंद्र सक्सेना ने कहा कि बाबा टिकैत देश के किसानों को आंदोलन करना सिखा गए। किसान अपने हक की लड़ाई उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर लड़ रहे हैं। इसके अलावा जनपद के कछला, उझानी, उघैती, इस्लामनगर, दातागंज, वजीरगंज आदि स्थानों पर भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed