{"_id":"5d98e9ac8ebc3e93a170ca32","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3789098190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा निरीक्षण करने 15 को कछला पहुंचेगी केंद्र सरकार की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा निरीक्षण करने 15 को कछला पहुंचेगी केंद्र सरकार की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नमामि गंगे के तहत ‘गंगा एक्सपीडिशन 2019’ के लिए हरिद्वार से गंगा सागर तक का निरीक्षण करने निकली केंद्र सरकार की 21 सदस्यीय टीम 15 अक्तूबर को बदायूं आकर कछला स्थित गंगा भागीरथ घाट का निरीक्षण करेगी। उस दिन वहां भव्य आरती समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी देते हुए इसकी तैयारियों के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि 41 ग्राम पंचायतों में नमामि गंगे कार्यक्रम तहत जागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी गांवों में पतंगबाजी का कार्यक्रम भी रखा जाए। इसके माध्यम से सभी को यह बताया जाए कि न तो सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का इस्तेमाल करें और न ही इसे गंगा में फेंके। साथ ही गांवों का दूषित जल भी गंगा में प्रवाहित न होने दें। हम सबका लक्ष्य है कि जल्द से जल्द इसे साफ करके इसका वास्तविक रूप इसे प्रदान किया जाए। डीएम ने कहा कि हमारे देश की पहचान गंगा से ही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के लिए पोस्टर, पेंटिंग व निबंध पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। शाम के समय भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद वहीं भंडारा भी किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजेश सिंह, एआरटीओ सुहैल अहमद मौजूद रहे।