फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

दो परिवार, दो-दो बच्चे, दो आधार कार्ड, लेकिन नंबर एक, जानिए क्या है पूरा मामला!

Wed, 02 Oct 2019 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
आधार कार्ड

सिस्टम की बदहाली और घपलेबाजी अब बायोमेट्रिक को भी धता बताने लगी है। उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित पटेल मार्केट में तीन सौ रुपये लेकर इंटरनेट कैफे में आधार बनाने के खुलासे के बाद एक ही नंबर के दो आधार कार्ड जारी होने के दो मामले सामने आए हैं, जिससे अधिकारी भी हैरान हैं। इधर, दो परिवार के चार बच्चों में से दो-दो बच्चों के एक ही नंबर के आधार कार्ड से परिवार के लोग खासा परेशान हैं।

विज्ञापन


सवाल यह है कि इतनी सख्त प्रक्रिया के बावजूद आखिर एक ही नंबर के दो आधार कार्ड बन कैसे गए। अब पूरी सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी, लेकिन इस घटना ने लचर व्यवस्था की पोल जरूर खोल दी है। मामला दातागंज तहसील के नैनी गांव का है। गांव के अमरपाल ने अपनी बेटी नीतू और अनिष्का के आधार कार्ड करीब एक साल पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगे आधार कैंप में बनवाए थे। 
विज्ञापन


इसी गांव के मनोज तोमर ने करीब तीन महीने पहले बेटे श्रेयांश और बेटी शिवांगी के आधार कार्ड के लिए नगर के किसान ग्रामीण बैंक के आधार केंद्र पर नामांकन कराया था। यह चारों आधार जारी भी हो गए। इन दिनों आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया चल रही है। मनोज और अमरपाल ने अपने बच्चों के आधार की फोटो कॉपी इसके लिए राशन डीलर को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लिंक करने के दौरान पता लगा कि श्रेयांश व नीतू और शिवांगी व अनिष्का के आधार नंबर एक ही हैं। मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तब वे भी हैरत में पड़ गए।

सामने आ चुका आधार बनाने में तीन सौ रुपये वसूली का वीडियो

हाल ही में जवाहरपुरी के पटेल मार्केट स्थित दो इंटरनेट कैफे में आधार कार्ड बनाने के लिए तीन सौ रुपये की वसूली का वीडियो भी वायरल हुआ था। बता दें कि आधार कार्ड बनाने के अधिकृत केंद्र सिर्फ बैंकों और डाकघरों में हैं, लेकिन यहां कैफे में खुलेआम आधार कार्ड बन रहे थे। 

इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से तीन सौ रुपये की वसूली की जा रही थी। एक संचालक तो जीपीएस से जुड़े होने के बावजूद उझानी स्थित एसबीआई शाखा से रोज लैपटॉप लाकर आधार कार्ड बना रहा था। लोकेशन में छेड़छाड़ करने के बाद आधार बनाए जाते थे। इस मामले में भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। 
 
शिकायत आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं मामले को लेकर एसडीएम दातागंज केबी सिंह का कहना है कि 

आधार कार्ड जारी होने की प्रक्रिया बायोमेट्रिक है। एक ही नंबर पर दो आधार कार्ड नहीं बन सकते। एक ही नंबर पर दो आधार का मामला सामने आने से मैं भी हैरान हूं। मामले में जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed