फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सालारपुर उपकेंद्र का एमडी ने किया निरीक्षण, जताई नाराजगी

Sat, 28 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शुक्रवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी संजय गोयल बदायूं पहुंचे। उन्होंने विकास भवन में अधिकारियों के साथ में बैठक की। साथ ही अधिकारियों को राजस्व वसूली को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 किलोवॉट से अधिक के जो भी कनेक्शनधारक हैं, उन पर अगर बकाया आ रहा है, तो तुरंत उनके कनेक्शन काट दें। बैठक के बाद में एमडी ने सालारपुर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का रख रखाव ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के एमडी संजय गोयल ने विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रहे ट्यूबवेलों को चिह्नित करते हुए 31 अक्तूबर तक 200 कनेक्शन दिए जाएं। उसके बाद में उनके खिलाफ अभियान चलाया जाए। साथ ही कहा कि जिले में 10 किलोवॉट से अधिक के जितने भी कनेक्शन धारक है, उनकी लिस्ट अलग से तैयार की जाए। उसमें बकायेदारों की सूची अलग करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए जाए। बैठक के बाद में एमडी ने विभागीय अधिकारियों के साथ में सालारपुर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर अभिलेख बिखरे पड़े थे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देेश दिए। साथ ही कहा कि सभी उपकेंद्रों पर बकायेदारों और उपभोक्ताओं की अलग-अलग सूची हर वक्त उपलब्ध होनी चाहिए। वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभाग का 1912 नंबर का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, ताकि इस नंबर पर फोन करके उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान पा सकें। उन्होंनेे चारों डिवीजनों के ढाई-ढाई सौ बकायेदारों के कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed