फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह का किया भावपूर्ण स्मरण

Sat, 28 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला शहबाजपुर कार्यालय पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया, साथ ही उनके चित्र पर मल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संस्था सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि 27 सितंबर 1907 को अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए। उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत को फांसी पर लटका दिया। कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि मैं नास्तिक क्यों हूं? भगत सिंह द्वारा लिखा एक लेख है, जो उन्होंने लाहौर सेंट्रल जेल में कैद के दौरान लिखा था और इसका प्रथम प्रकाशन लाहौर से ही छपने वाले अखबार दि पीपुल में 27 सितंबर 1931 को हुआ। यह लेख भगत सिंह के द्वारा लिखित साहित्य के सर्वाधिक चर्चित और प्रभावशाली हिस्सों में गिना जाता है और बाद में इसका कई बार प्रकाशन हुआ। इस मौके पर निखिल कुमार गुप्ता, केंद्रभान सिंह, ज्ञान गौरव साहू, विशाल वैश्य, प्रयाग सिंह, धर्मवीर सिंह, देशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed