{"_id":"5d76a0048ebc3e0172325dfb","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly375583011","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेला का बदलेगा स्वरुप, होगा पहले से बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ा मेला का बदलेगा स्वरुप, होगा पहले से बेहतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रुहेलखंड के एतिहासिक मिनी अर्द्धकुंभ मेला ककोड़ा को इस बार और ज्यादा भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेले में खूबसूरती और भव्यता लाने के लिए प्रशासन ने जो खाका तैयार किया है, उससे मेले को एक और अलग पहचान मिलेगी। अधिकारियों की मानें तो इस बार पहले के मुकाबले कई अलग प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं पिछली साल के मुकाबले सड़कें और अधिक चौड़ी होंगी, ताकि जाम के झाम से छुटकारा मिल सके। इस बार हॉपर गुब्बारा मेले का आकर्षण रहेगा।
भागीरथी के तट पर लगने वाले इस मेले में यूं तो अभी करीब डेढ़ माह का वक्त है, लेकिन प्रशासन अभी से इस मेले की तैयारियों में लग गया है। दसअसल, इस मेले का अपना अलग ही एतिहासिक महत्व है। इसमें देश के कई राज्यों के दुकानदारों के अलावा श्रद्धालु पहुंचते हैं। रेत के टीले पर करीब 15 दिन तक तंबुओं का शहर बसता है। मेले में होने वाली बिजली की व्यवस्था उसकी भव्यता को बिखेरती है। हालांकि जिला पंचायत इस मेले का मुख्य आयोजक होता है, लेकिन जिला प्रशासन की इसमें मुख्य भूमिका रहती है। मौजूदा डीएम दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल में ये दूसरा मौका होगा। ऐसे में डीएम की सोच और ये मंशा रही है कि इस ऐतिहासिक मेले को पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा भव्य बनाया जाए। उन्होंने इसके लिए मेले को लेकर एसएसपी से लेकर अन्य लोगों से विस्तार से चर्चा की है। डीएम ने कहा कि लाखों की संख्या में मेला पहुंचने वाले श्रद्घालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए इस बार मेला परिसर में सड़कों को और चौड़ा किया जाए, ताकि वाहन अंतिम पंडाल तक आसानी से पहुंच सकें। वहीं मेले में दंगल, कुश्ती, ताइक्वांडो, पंतगबाजी, मूंछबाजी समेत तमाम प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कई ऐसी भी प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें महिलाएं और युवतियां भाग ले सकें। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेला कुंभ में अतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। आकर्षक सजावट के साथ ही आकाश में उड़ने वाले हॉपर गुब्बारे की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसमें बैठकर लोग पूरे मेले के नजारे का लुत्फ उठा सकें।
गंगा आरती की बदलेगी जगह
- डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जितने दिन भी मेला चलेगा, उतने दिन कछला में होने वाली गंगा आरती ककोड़ा मेले में मां गंगा के समीप होगी। इसके लिए बाकायदा स्थान का चयन किया जाएग, साथ ही यहां पर आरती करने वालों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
अतिशबाजी का होगा कंप्टीशन
-एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहली बार ककोड़ा में आतिशबाजी का कंप्टीशन किया जाएगा। इसमें इटावा, कानपुर, बदायूं समेत अन्य जनपदों से आतिशबाजों को बुलाया जाएगा जो मेले में रंगत बिखरेंगे। यहां कई और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।