{"_id":"670efd75611e7060ae0c59a7","slug":"citys-traffic-system-disrupted-police-could-not-put-number-on-auto-badaun-news-c-123-1-sbly1029-127794-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम, ऑटो पर नंबर नहीं डाल सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम, ऑटो पर नंबर नहीं डाल सकी पुलिस
Wed, 16 Oct 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
खैराती चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। पुलिस की लापरवाही के कारण शहर में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। ऑटो पर नंबर लगाकर जाम की समस्या को दूर करने का दावा करने वाली यातायात पुलिस अभी तक यह काम पूरा नहीं कर पाई है। शहर के तीन हजार की जगह मात्र 1500 ऑटो को ही नंबर दिए गए हैं। वहीं, ऑटो चालक मुख्य रास्तों को छोड़ संकरी गलियों से होकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
जिले में पांच हजार से अधिक ऑटो हैं। इसके चलते हर समय शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऐसे ऑटो को चिह्नित करना शुरू कर दिया जो ग्रामीण क्षेत्र से शहर आते हैं और उनका परमिट भी ग्रामीण क्षेत्र का है।
परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस को जिम्मेदारी दी कि जिन ऑटो का शहर का परमिट है उन पर एक नंबर लिखकर चिह्नित कर लिया जाए। यह कार्य एक सितंबर तक पूर्ण होना था। शहर के तीन हजार ऑटो को एक नंबर दिया जाना था, लेकिन अक्तूबर के भी 15 दिन बीत गए अभी तक मात्र 1500 ऑटो को ही नंबर दिया जा सका है। उधर, त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। जाम आम दिनों के मुताबिक ज्यादा लग रहा है। लोग घंटों शहर के अंदर जाम में फंसे रहते हैं। बाजार में यातायात पुलिस की तैनाती न होने के चलते वाहनों को भी रोड पर ही खड़ा कर दिया जा रहा है। वाहनों के अलावा ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या में इस समय जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यातायात पुलिस भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहे तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन
शहर के अंदर तैनाती होने की जरूरत
इस समय शहर के अंदर सबसे अधिक जाम की समस्या है। त्योहारी सीजन होने के चलते बाजार में भीड़ अधिक है। इसके बाद भी शहर के अंदर यातायात पुलिस की व्यवस्था समुचित नहीं है। शहर में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है।
अब तक 1500 ऑटो को नंबर दिए जा चुके हैं। अन्य ऑटो चालक परमिट लेकर नहीं आ रहे हैं। सभी को नंबर नहीं दिए गए हैं। अब शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात कर ऑटो को अंदर आने से रोका जा रहा है।
-आरएल राजपूत, यातायात प्रभारी