{"_id":"581c94b84f1c1bc13243847a","slug":"city-cleaning-control-fell-in-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई कंट्रोल में नगर पालिका फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई कंट्रोल में नगर पालिका फेल
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्रों में निरीक्षक नहीं दे रहे सफाई पर ध्यान
सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नगर पालिका परिषद कर्मचारी शहर में सफाई करने में फेल हो चुके हैं। इसके विरोध में व्यापारी संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। नगर में तैनात दोनों सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था कराने में असफल साबित हो रहे हैं।
दिवाली फेस्टिवल वीक के पहले सफाई कर्मियों ने नगर में हड़ताल कर दी थी, जिससे सफाई का प्रतीक त्योहार दिवाली लोगों को गंदगी में मनाना पड़ा। भैयादूज पर सफाई कर्मियों की हड़ताल तो समाप्त हो गई, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में व्याप्त गंदगी को साफ कराने में प्रभारी ईओ सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर पूरा पालिका प्रशासन असफल नजर आ रहा है। ऐसे में अब विरोध के स्वर तेज होना शुरू हो गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करके उसे चकाचक कराने के लिए लगाए सफाई निरीक्षक भी शहर की सफाई व्यवस्था पर कैसी नजर रख रहे हैं। यह बात समझ से परे हैं, क्योंकि शहर की अधिकांश गलियों, सड़कों में तो कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। शहरियों की इस समस्या को समाचार पत्रों में लगातार उठाए जाने के बाद पालिका प्रशासन की तंद्रा भंग नहीं हो रही है।