{"_id":"61c77b27588846078a14a6c7","slug":"christmas-celebrations-greeted-by-hugging-in-churches-badaun-news-bly47048323","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की धूम, चर्चों में गले मिलकर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की धूम, चर्चों में गले मिलकर दी बधाई
विज्ञापन
चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। सुबह चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। लोगों ने एकदूसरे को गले मिलकर बधाई दी। काफी संख्या में युवक युवतियां व बच्चे चर्च पहुंचे। मदर्स पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया।
चर्चों में सुबह पादरी ने प्रभु यीशु का संदेश देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि प्रभु यीशु का अवतरण समाज में लोगों के अंदर व्याप्त अहंकार, पाप व ईर्ष्या को दूर करने के लिए हुआ था। प्रार्थना सभा के बाद बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं आपस में एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा। शाम के वक्त चर्चों में की गई सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं इंदिरा चौक स्थित चर्च के बाहर मेले जैसा माहौल रहा।
-
स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्निवल
मदर्स पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने किया। उन्होंने बच्चों को सराहना की। विद्यालय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बच्चे पुष्पों के समान उचित शिक्षा एव विचारों से पनपकर एक दिन अपनी खुशबू से संपूर्ण पृथ्वी को महकाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. रजनी शर्मा, बरेली मदर्स शाखा की प्रधानाचार्य शीबा आदि मौजूद रहे। संवाद