फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chinese lights are a rage in the Diwali market.

Budaun News: दिवाली के बाजार में चाइनीज झालरों की धूम

Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Chinese lights are a rage in the Diwali market.
फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद
बदायूं। दिवाली पर घरों को सजाने के लिए लोग अब परंपरागत दीयों की जगह झालर, रोलेक्स और अन्य लाइटें लगाने लगे हैं। इसलिए दिवाली से पहले बाजार में सजावटी समान, चाइनीज झालर, शुभ दीपावली लिखे लैम्प आदि की भरमार है।
विज्ञापन



छोटी-छोटी ट्यूनिक बल्बों वाली फूलों से सजी रंग-बिरंगी पाइपदार रोलेक्स वाले दिए तथा मोमबत्ती की डिजाइन में चायनीज झालरें बिक रही हैं। इनकी कीमत 20 से लेकर 300 रुपये तक है। एक ही लड़ियों में कई रंगों वाली झालरें भी लोगों की पसंद हैं। इलेक्ट्रानिक दीए 70 से लेकर 150 रुपये तक, चाइना खुशबू वाली मोमबत्ती लाइट 30 से लेकर 150 रुपये तक में उपलब्ध हैं। बड़े बाजार के व्यवसायी संजय सिंह ने बताया कि इस बार चाइनीज झालर तथा सजावटी सामानों की कीमतों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन




-------------------
स्टीकर और रंगोली के सांचे भी खरीद रहे ग्राहक
बिजली की झालरों का बाजार भी सजने को तैयार हो रहा है। इसके अलावा आर्टिफिशियल फूलों से बनीं झालरें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। झालरों के अलावा दीपावली पर घरों के सजाने के लिए ग्राहक लक्ष्मी, गणेश व अन्य इस भगवान की आकृतियों के स्टीकर खरीद रहे हैं। इसके अलावा रंगोली बनाने के लिए सांचे भी खरीदे जा रहे हैं। दुकानदार श्याम कुमार ने बताया कि सांचे की कीमत 40 रुपये से शुरू हो रही है। दुकानदार ओमेंद्र ने बताया कि झालर सौ रुपये से शुरू हो रही हैं। मटकी, तितली, दीपक व अन्य आकृति की झालरें ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। इसका बाजार दो दिन में पूरी तरह से सज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

पसंद की जा रही स्वदेशी लड़ियां
दुकानदार संजय ने बताया कि चीनी लड़ियां आ चुकी हैं और आ भी रही हैं। बाजार में भारतीय लड़ियों की डिमांड खूब है लेकिन उस मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। आर्डर देने के 15 दिन बाद माल आ रहा है।

-------------

बर्तन बाजार में रही भीड़
बर्तन बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को धनतेरस है। उस दिन बाजार का विशेष महत्व होता है। इसके लिए दुकानदारों ने दुकान पर आकर्षक उपहार व नई डिजाइन के बर्तनों को सजाया है। बुधवार को बाजार में ग्राहकों की आवक कम रही लेकिन व्यापारी व दुकानदार तैयार में जुटे नजर आए।

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

फूलों आदि की झालरों की सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed