{"_id":"665a65416296e72191058e44","slug":"childs-body-found-on-the-roadside-murder-alleged-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119699-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क किनारे मिला बालक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क किनारे मिला बालक का शव, हत्या का आरोप
Sat, 01 Jun 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप का फाइल फोटो।
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकन नगला में शुक्रवार देर शाम 11 वर्षीय कुलदीप का शव सड़क किनारे मिला। परिवार वालों ने गांव के ही लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि थाना पुलिस इसे हादसा मान रही है।
ग्राम पंचायत वमनपुरा के मजरा खरकन नगला निवासी रामगुलाम ने बताया कि वह शुक्रवार को दातागंज गए थे। इकलौता बेटा कुलदीप भैंस और बकरियों को सड़क किनारे तालाब पर पानी पिलाने ले गया था। आरोप है कि वह सड़क किनारे एक नीम के पेड़ के नीचे बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने बेटे के साथ मारपीट की।
मरणासन्न अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देख सूचना परिजनों को दी। परिजन रात करीब 8:30 बजे उसे लेकर म्याऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दातागंज सीओ केके तिवारी, हजरतपुर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। रामगुलाम ने अपने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि करीब 10-12 दिन पहले भी आरोपियों ने उनके बच्चों के साथ मारपीट की थी। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वह दातागंज जाकर सीओ से भी मिला। शुक्रवार शाम मौका देखकर आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर दी। बालक के पेट पर चोट का निशान है। पैरों की उंगलियां भी छिली हुई हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि बालक साइकिल लेकर गया था। उसी दौरान कोई हादसा हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कुलदीप पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था।
बच्चे का शव सड़क किनारे मिला है। परिवार वाले उसकी हत्या बता रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। परिवार वाले पहले मेरे पास नहीं आए थे। - केके तिवारी, सीओ दातागंज