फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children's presentations on Shri Ram's birth anniversary enthralled

Budaun News: श्रीराम जन्मोत्सव पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Sat, 01 Apr 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children's presentations on Shri Ram's birth anniversary enthralled
(31 बीडीएन-01)बदायूं क्लब में हुऐ कार्यक्रम भाग लेते बच्चे।संवाद
- कलाकारों ने संगीत-नृत्य की प्रस्तुतियों से जन-जन को किया भाव विभोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अयोध्या शोध संस्थान व बदायूं क्लब के संयोजन में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीराम के जयकारों के बीच बच्चों की एक से बढ़कर एक भक्तिमयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में स्टार शाइन की ओर से गणेश वंदना की गई। डीडी डांस ग्रुप ने शिव वंदना पेश की। प्रख्यात भजन गायक प्रतोश फकीरा की ओर से राम भजन पेश किए गए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम के चित्र व मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

आयोजन में शहर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र फौजदार, आयकर अधिकारी शिव कुमार शुक्ला, भाजपा महामंत्री शारदेंदु पाठक, बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी हुए कार्यक्रम
भजन गायक प्रतोश फकीरा द्वारा राम भजन प्रस्तुत किए गए। श्रीराम विलास विद्या मंदिर के बच्चों ने श्री हनुमान चालीस का पाठ, म्यूजिकल खन्ना ग्रुप के बच्चों ने सीता मां व हनुमान संवाद नाट्य प्रस्तुति, वैभवी विजय गुप्ता द्वारा शिव तांडव, पारिशियन डांस ग्रुप द्वारा आदि शक्ति मां दुर्गा व श्री राम भजन नृत्य प्रस्तुति दी। मिष्ठी शंखधार ने एकल नृत्य ‘मेरे प्रभू राम आए हैं’, खुशी व कृपा दयाल ने भजन, अलंकृत प्रकाश व गुरुवचन द्वारा लवकुश गीत गाया। चित्रकार नूरजहां ने कैनवॉस पर श्रीराम का चित्र बनाया। मदर एथीना स्कूल और ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीराम कथा पर नृत्य प्रस्तुति दी गई।

(31 बीडीएन-01)बदायूं क्लब में हुऐ कार्यक्रम भाग लेते बच्चे।संवाद

(31 बीडीएन-01)बदायूं क्लब में हुऐ कार्यक्रम भाग लेते बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed