फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children were going to take utensils from home for MDM two headmasters suspended in budaun

Budaun: बीएसए को प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में एमडीएम के लिए घर से बर्तन लेते जाते मिले बच्चे, दो निलंबित

Fri, 14 Oct 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने गुरुवार को ब्लॉक जगत के विद्यालयों का निरीक्षण किया। पहले वह गभियाई गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि विद्यालय समय में बच्चे घर जा रहे थे। उन्हें रोककर कारण पूछा तो बताया कि विद्यालय में मिड डे मील मिलने वाला है। इसलिए बर्तन लेने के लिए घर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Children were going to take utensils from home for MDM two headmasters suspended in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गभियाई के छात्र-छात्राएं बीएसए को छुट्टी से पहले ही घर जाते मिले। जानकारी करने पर पता चला कि वह एमडीएम (मिड डे मील) खाने के लिए बर्तन लेने घर जा रहे हैं। इस पर बीएसए ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया। वहीं, विभाग की गोपनीय लिस्ट वायरल करने पर प्राथमिक विद्यालय गंगपुर के एक शिक्षक को भी निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने ब्लॉक जगत के विद्यालयों का निरीक्षण किया। पहले वह गभियाई गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि विद्यालय समय में बच्चे घर जा रहे थे। उन्हें रोककर कारण पूछा तो बताया कि विद्यालय में मिड डे मील मिलने वाला है। इसलिए बर्तन लेने के लिए घर जा रहे हैं। इस पर, बीएसए ने नाराजगी जताते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद नसीम और इंचार्ज प्रधानाध्यापक अर्चना देवी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


दोनों विद्यालयों के स्टाफ के वेतन/ मानदेय पर भी अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। वहीं, विभाग की ओर से जुलाई माह में विद्यालयों का ऑनलाइन निरीक्षण होना था। प्राथमिक विद्यालय गंगपुर के सहायक अध्यापक देवेश कुमार ने विद्यालयोें की लिस्ट वायरल कर दी। इस पर बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता कहीं की, संचालित कहीं और हो रहा था स्कूल
बीएसए उझानी के रुचि बाल विद्या मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मान्यता के संबंध में अभिलेख मांगे, तो वहां पर तैनात स्टाफ उसे नहीं दिखा पाया। पता चला कि दूसरी जगह का चयन विद्यालय चलाने के लिए हुआ था और उसी के आधार पर मान्यता मिली थी। यहां पर कक्षाओं की लंबाई चौड़ाई के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा मिली। अप्रशिक्षित लोगों द्वारा शिक्षण का कार्य कराया जा रहा था। बीएसए ने स्कूल प्रबंधन से तीन साल का ब्योरा मांगा है। बीएसए ने विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण के लिए भी नोटिस जारी किया है।


डीएम को भी स्कूलों में मिलीं अव्यवस्थाएं
डीएम दीपा रंजन ने बृहस्पतिवार को एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य के साथ ब्लॉक जगत के गांव गभियाई व उसावां के पूर्व माध्यमिक सरेली का निरीक्षण किया। दोनों ही विद्यालयों में व्यवस्थाओं में कई कमियां पाई गईं। नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जोर दिया। इसके बाद में डीएम ने तटबंधों का जायजा लिया। गांव सरेली के निकट गंगा नदी से लगातार कटान हो रहा था। इसकी रोकथाम के अलिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने निर्देश दिए कि तटबंध सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ चौकियां सक्रिय रहें। दिन-रात कड़ी निगरानी होती रहे। बीते दिनों जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है, उसका आंकलन करने के लिए एसडीएम दातागंज को निर्देशित किया है कि किसानों को इसका मुआवजा दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed