{"_id":"68409e06035a134c4305dc96","slug":"children-of-council-schools-will-plant-trees-in-the-name-of-their-mothers-badaun-news-c-123-1-bdn1009-140607-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मां के नाम पर पौधे लगाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मां के नाम पर पौधे लगाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 विशेष अभियान की शुरुआत आज से की जाएगी। इसके तहत जनपद के सभी 2155 परिषदीय स्कूलों में एक-एक पौधा मां के नाम पर लगाने का अभियान चलाया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस वर्ष यह अभियान पांच जून से 30 सितंबर तक चलेगा। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से बीएसए को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस अभियान को मिशन लाइफ के तहत संचालित किया जाए।
स्कूलों में इको क्लब की मदद से इसे लागू किया जाएगा, ताकि बच्चाें के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी इसमें कराई जा सके। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हर विद्यालय में कम से कम 70 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण के लिए स्कूल परिसर, स्कूल के आस-पास की खाली भूमि, सड़क के किनारे की खाली पड़ी भूमि जैसे स्थानाें को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि बच्चों को उनके दादा-दादी या नाना-नानी के साथ बुलाकर भी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।