Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children awarded in Forest Department's quiz competition

Budaun News: वन विभाग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चे पुरस्कृत

Sat, 04 Oct 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Children awarded in Forest Department's quiz competition
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत करते रेंज अ​धिकारी। संवाद
बदायूं। सामाजिक वानिकी प्रभाग बिसौली रेंज की ओर से कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर अनुज यादव, सचिन, अरविंद, विवेक, शिवम, पीयूष यादव रहे। द्वितीय स्थान पर ललिता यादव, दिव्यांशु, अनूप, अरुण कुमार व तृतीय स्थान देव प्रकाश, नंदिनी, ललित यादव, रचित छात्र-छात्राएं रहीं। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज यादव एवं वनरक्षक शगुन पाराशर, पुष्पेंद्र गंगवार, जितेंद्र कुमार ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज यादव ने बताया भारत में वन्य जीव प्राणी सप्ताह दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जाता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता व अंजुम बुशरा बी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed